अकेले नींबू के सेवन से दूर होती हैं ये 5 शारीरिक समस्याएं

अकेले नींबू के सेवन से दूर होती हैं ये 5 शारीरिक समस्याएं

सेहतराग टीम

नींबू एक ऐसी चीज है जिसे अमूमन हर कोई पसंद करता है। हर कोई इसे अलग तरीके से खाना पसंद करता है। जैसे कि लोग गर्मियों में नींबू पानी पीना पसंद करते हैं। कोई इसे ऐसे ही खाता है और कोई इसे सलाद, सांभर और खिचड़ी के साथ खाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यही नहीं अकेले नींबू के सेवन से ही 5 खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं।

पढ़ें- नवजीवन दे सकता है अनानास का सेवन

वजन को नियंत्रित कर सकते है: बढ़ा हुआ मोटापा आपको कई तरह की बीमारियों का शिकार बना देता है। इनमें हाइपरटेंशन, हार्ट स्ट्रोक और अन्य कार्डियोवस्कुलर डिजीज भी शामिल हैं। लेकिन नियमित रूप से नींबू का सेवन करने पर आपका वजन नियंत्रित रहता है।

किडनी में पथरी होने से रोकता है: यदि आप हर दिन सुबह के समय दो नींबू के रस का सेवन हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर करते हैं तो आपको किडनी स्टोन्स की समस्या नहीं होती है। क्योंकि साइट्रिक एसिड शरीर में स्टोन्स को पनपने नहीं देता है। पथरी रोकने में नींबू का रस इसलिए इतना कारगर है क्योंकि यह स्टोन बनानेवाली कोशिकाओं को बढ़ने का अवसर ही नहीं देता है।

पाचन की समस्या दूर करता है: हम सभी को पाचन से जुड़ी दिक्कतें अक्सर होती रहती हैं। लेकिन जो लोग हल्के गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीते हैं उन्हें इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। हर सुबह दिन की शुरुआत इस पानी के साथ करें। यह ड्रिंक आपके शरीर से सभी टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम करती है। अगर आपको सिर्फ पानी और नींबू पीने में दिक्कत होती है तो आप इसमें स्वाद के अनुसार काला नमक मिला सकते हैं। इससे इस ड्रिंक का स्वाद भी बढ़ेगा और आपका पाचनतंत्र भी सही तरीके से काम करेगा।

कोल्ड से बचाता है: आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन यह सही है कि हल्के गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर नियमित रूप से सेवन करने पर आपको कॉमन कोल्ड, सर्दी, खांसी और गले से संबंधित रोग नहीं होते हैं। दरअसल नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड आपके गले में किसी तरह के संक्रमण को पनपने नहीं देता है।

मुंह के सूखेपन से बचाए: शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर बार-बार मुंह सूखने, बार-बार प्यास लगने और पानी पीते ही यूरिन आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी स्थितियों से बचाने में नींबू एक प्रभावी तरीका है। आप फलों की चाट, सब्जियों की चाट तैयार करके उसमें नींबू निचोड़कर खाएं। नियमित रूप से सुबह के समय नींबू का सेवन करें। अंकुरित (स्प्राउट्स) में नींबू निचोड़कर खाएं। इससे आपको डिहाइड्रेशन और मुंह में सूखेपन दोनों समस्याओं से निजात मिलेगी।

 

इसे भी पढ़ें-

लिवर को साफ और स्वस्थ रखती हैं ये चीजें

करेला डायबिटीज में क्यों फायदेमंद है, जानिए पूरी जानकारी

तनाव को दूर रखने में मदद करते हैं ये सुपर फूड्स

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।